नई दिल्ली, जून 24 -- 1:25 AM Share Market Live Updates 24 June: ईरान-इजराइल युद्ध में सीजफायर की खबरों के बाद बल्लियों उछल रहा शेयर मार्केट सुबह की अधिकांश बढ़त गंवा दी है। एक समय सेंसेक्स 83018 के डे हाई पर पहुंच गया था। इसमें 1100 अंकों की बढ़त थी। अब केवल 198 अंक ऊपर 82094 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी तेजी का तिहरा शतक मारने के बाद अब केवल 82 अंक ऊपर 25054 पर ट्रेड कर रहा है। एक समय यह 25317 पर था। 1:25 AM Share Market Live Updates 24 June: ईरान-इजराइल युद्ध में सीजफायर के बाद दलाल स्ट्रीट बमबम बोल रहा था, लेकिन दोपहर एक बजते-बजते यह बम बोलने लगा। सेंसेक्स 83018 के डे हाई से फिसलकर 82380 पर आ गया। वहीं, निफ्टी भी तेजी का तिहरा शतक मारने के बाद अब केवल 164 अंक ऊपर 25136 पर ट्रेड कर रहा है। 12:15 PM Share Market Live Updates 24 Ju...