नई दिल्ली, मई 22 -- 1:00 PM Share Market Live Updates 22 May: शेयर मार्केट में गिरावट की आंधी अब तूफान बन रही है। सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की भारी गिरावट के साथ 80,596 पर आ गया है। निफ्टी भी 301 अंक लुढ़क कर 24,512 पर आ गया है। एनएसई पर 2740 स्टॉक्स में से 1600 लाल निशान पर हैं और 1062 हरे। 12:10 PM Share Market Live Updates 22 May: शेयर मार्केट में गिरावट की आंधी अब तूफान बनने की ओर अग्रसर है। सेंसेक्स 803 अंकों की भारी गिरावट के साथ 80,793 पर आ गया है। इसमें टाटा स्टील और भारती एयरटेल को छोड़ सभी स्टॉक्स लाल हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप लूजर है। पावर ग्रिड भी 2 फीसदी से अधिक टूट चुका है। टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स भी पस्त हैं। निफ्टी भी 235 अंक लुढ़क कर 24,578 पर आ गया है। 10:25 AM Share Market Live Updates 22 May: सेंसेक...