नई दिल्ली, जुलाई 21 -- 11:10 AM Share Market Live Updates 21 July:रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी गिरावट के बावजूद शेयर मार्केट में रौनक है। सेंसेक्स 400 अंकों की उछाल के साथ 82158 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी तेजी के शतक के साथ 107 अंक उछलकर 25075 पर पहुंच है। एनएसई पर 2812 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 1419 बढ़त पर और 1304 गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। 89 में कोई बदलाव नहीं है। 10:40 AM Share Market Live Updates 21 July:रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी गिरावट के बावजूद शेयर मार्केट में रौनक है। सेंसेक्स 334 अंकों की उछाल के साथ 82092 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 87 अंकों की बढ़त के साथ 25056 पर है। आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक ने मोर्चा संभाला है। ये दोनों सेंसेक्स टॉप गेनर हैं और रिलायंस टॉप लूजर। इनके अलावा इटर्नल, टाटा...