नई दिल्ली, फरवरी 20 -- 12:00 PM Share Market Live Updates 20 Feb.: शेयर मार्केट में रौनक बढ़ रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 430 अंक ऊपर 82928 के लेवल पर पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 149 अंकों की तेजी के साथ 25603 के लेवल पर है। 10:40 AM Share Market Live Updates 20 Feb.: कमजोर शुरुआत के बाद शेयर मार्केट अब तेजी की पटरी पर अपनी स्पीड बढ़ा दिया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 392 अंक ऊपर 82890 के लेवल पर पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 141 अंकों की तेजी के साथ 25576 के लेवल पर है। सेंसेक्स में बीईएल टॉप गेनर है। वहीं, निफ्टी मेटल, ऑटो, बैंक निफ्टी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस में जहां तेजी है, वहीं, आई...