नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- 1:45 PM Share Market Live Updates 2 Sep.:घरेलू शेयर मार्केट में तेजी के बाद अब सुस्ती दिख रही है। सेंसेक्स-निफ्टी ने सुबह की बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स एक समय 80,761 पर था। अब केवल 77 अंक ऊपर 80441 पर है। निफ्टी भी एक समय यह 24756 पर था। अब केवल 30 अंक ऊपर 24656 पर है। 12:15 PM Share Market Live Updates 2 Sep.:घरेलू शेयर मार्केट में तेजी के बाद अब थोड़ी सी सुस्ती दिख रही है। सेंसेक्स अब 277 अंकों की तेजी के साथ 80641 पर आ गया है। एक समय 80,757 पर था। निफ्टी भी तेजी का शतक लगाकर 101 अंक ऊपर 24726 पर है। एक समय यह 24749 पर था। एफएमसीजी, मीडिया, मेटल और पीएसयू बैंक शानदार परफार्म कर रहे हैं। निफ्टी रियल्टी भी सवा फीसद से ऊपर है। ऑयल एंड गैस भी 1.34 पर्सेंट ऊपर है। 11:00 AM Share Market Live Updates 2 Sep.: घरेलू शेयर म...