नई दिल्ली, मई 2 -- 11:40 AM Share Market Live Updates 2 May: शेयर मार्केट ने शुरुआती बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स अब 81177 के नीचे है। केवल 170.29 अंक ऊपर 80,412.5 पर है। निफ्टी में बढ़त अब केवल 3.55 अंकों की रह गई है। यह 24337 पर आ गया है। बैंक निफ्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे सेक्टोल इंडेक्स हरे निशान पर हैं। मिड कैप इंडेक्स लाल और स्मॉल कैप हरे निशान पर है। मीडिया, मेटल, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, हेल्थकेयर इंडेक्स दबाव में हैं। 11:15 AM Share Market Live Updates 2 May: शेयर मार्केट शुरुआती बढ़त गंवाकर अभी भी हरे निशान पर है। सेंसेक्स अब 81177 के नीचे 399 अंक ऊपर 80641 पर है। निफ्टी में बढ़त अब केवल 67 अंकों की रह गई है। यह 24401 पर आ गया है। एक समय 24589 पर पहुंचा था। एनएसई पर 2778 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 1563 हरे और 1138 लाल निश...