नई दिल्ली, जून 2 -- 1:40 PM Share Market Live Updates 2 June: शेयर मार्केट में रिकवरी जारी है। सेंसेक्स करीब 700 अंकों की रिकवरी कर चुका है। यह एक बार फिर 81300 के पार चला गया है। सेंसेक्स करीब 800 अंक टूटने के बाद अब केवल 82 अंक नीचे 81368 पर है। जबकि, निफ्टी अब केवल 23 अंकों के नुकसान के 24728 पर आ गया है। एक समय यह 24526 के दिन के निचले स्तर पर था। 12:55 PM Share Market Live Updates 2 June: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स एक बार फिर 81000 के पार चला गया है। सेंसेक्स करीब 800 अंक टूटने के बाद अब 112 अंक नीचे 81338 पर है। जबकि, निफ्टी अब केवल 31 अंकों के नुकसान के 24719 पर आ गया है। एक समय यह 24526 के दिन के निचले स्तर पर था। 11:25 AM Share Market Live Updates 2 June: शेयर मार्केट में गिरावट थोड़ी कम हुई है। सेंसेक्स करीब 800...