नई दिल्ली, मई 16 -- 1:50 PM Share Market Live Updates 16 May: शेयर मार्केट अभी एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 82146 से 82514 के बीच घूम रहा है। अभी 213 अंक नीचे 82317 पर है। जबकि, निफ्टी अब 53 अंकों की गिरावट के बावजूद 25000 के लेवल को पार कर 25008 पर है। निफ्टी 50 के 28 स्टॉक्स लाल और 22 हरे निशान पर हैं। डिफेंस स्टॉक बीईएल टॉप गेनर है। इसमें करीब 4 पर्सेंट की तेजी है। बजाज ऑटो, अडॉनी एंटरप्राइजे, टाटा कंज्यूमर, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, ईटर्नल, आयशर मोटर्स निफ्टी टॉप-10 गेनर्स में शामिल हैं। 11:10 AM Share Market Live Updates 16 May: शेयर मार्केट की गुरुवार के बंपर उछाल के बाद आज लुढ़क गया है। सेंसेक्स 82,216.44 पर है और इसमें 314.30 अंकों की गिरावट है। निफ्टी भी गिरावट के शतक की ओर बढ़ रहा है। फिलहाल 92 अंक नीचे 24969 पर ट्...