नई दिल्ली, मई 13 -- 10:40 AM Share Market Live Updates 13 May: बीएसई का 30 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में 1004 अंकों की बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स 81,425.40 पर आ गया है। निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 260 अंक नीचे 24664 पर आ गया है। इस गिरावट के बावजूद निफ्टी मिडकैप सलेक्ट हरे निशान पर है। निफ्टी स्मॉल कैप 100 भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.47 पर्सेंट की भारी गिरावट है। 9:30 AM Share Market Live Updates 13 May: सेंसेक्स में सनफार्मा, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस को छोड़ सभी स्टॉक्स लाल निशान पर हैं। इस 30 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स में 933 अंक यानी 1.13 पर्सेंट की बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स 81,496 पर आ गया है। निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 241 अंक नीचे 24682 पर आ गया है। 9:25 AM Share Market Liv...