नई दिल्ली, फरवरी 11 -- 9:15 AM Share Market Live Updates 11 Feb.: शेयर मार्केट की शुरुआत आज भी ग्रीन रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 65 अंकों की तेजी के साथ 84339 पर खुला। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 62 अंकों की बढ़त के साथ 25997 के लेवल से बुधवार के कारोबार की शुरआत की। 8:15 AM Share Market Live Updates 11 Feb.: वैश्विक बाजारों में मिले जुले संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात मिलाजुला रहा, डाऊ जोंस लगातार तीसरे रिकॉर्ड के साथ बंद हुआ। मंगलवार को ऑटो और मेटल शेयरों की अगुवाई में भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे सत्र में तेजी ...