नई दिल्ली, फरवरी 3 -- 11:55 AM Share Market Live 3 Feb: सेंसेक्स आज दिन के निचले स्तर 76756 से अब 76949 पर आ गया है। फिर भी अभी 500 से अधिक की गिरावट है। BSE पर अभी 3962 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 2690 में गिरावट है। आज यहां 293 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। जबकि, 152 में अपर सर्किट लगा है। निफ्टी 206 अंकों की गिरावट के साथ 23275 पर है। एनएसई पर 134 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। कुल 2745 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं, जिनमें 2005 लाल निशान पर हैं। 10:33 AM Share Market Live 3 Feb:शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। हालांकि, सेंसेक्स आज दिन के निचले स्तर 76756 से अब 76943 पर आ गया है। फिर भी अभी 500 से अधिक की गिरावट है। निफ्टी 200 अंकों की गिरावट के साथ 23281 पर है। इस गिरावट के बीच आईटीसी होटल्स में 4.25 पर्सेंट की तेजी है। मारुति में 2.1...