नई दिल्ली, जनवरी 23 -- Stock Market Live Updates Today @2:47 Pm: शेयर बाजार की स्थिति आज फिर से काफी खराब है। भारी बिकवाली की वजह से सेंसेक्स 665.95 अंक या फिर 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81641.42 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.83 प्रतिशत या फिर 209.55 अंक की गिरावट के साथ 25080.35 अंक पर ट्रेड कर रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और खराब हो गई है। एक डॉलर की कीमत 91.81 रुपये हो गई है। जोकि नया रिकॉर्ड लो लेवल है। 12:25 PM Share Market Live 23 Jan: घरेलू शेयर मार्केट गिरावट के ट्रैक पर है। सुबह की तुलना में अब गिरावट तेज हो गई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 321 अंक नीचे 81985 पर है। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 93 अंक नीचे 25196 पर आ गया है। 10:10 AM Share Market Live 23 Jan:...