नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- 1:10 PM Share Market Live Updates 7 April: शेयर मार्केट अभी भी ट्रंप टैरिफ के खौफ से कांप रहा है। सेंसेक्स अभी भी 3196.37 अंकों का गोता लगाकर 72,168.32 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 4.49 पर्सेंट टूटकर 21875 पर है। स्मॉल कैप इंडेक्स 5.69 पर्सेंट का गोता लगा चुका है। मिड कैप 4.61 पर्सेंट टूट चुका है। निफ्टी नेक्स्ट 50 भी 4.27 पर्सेंट टूटा है। 12:30 PM Share Market Live Updates 7 April: सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरवट है। टाटा स्टील से लेकर हिन्दुस्तान यूनिलीवर तक में करीब 10 फीसद से 0.59 फीसद तक की गिरावट है। सेंसेक्स 4.47 पर्सेंट या 3372 अंकों का गोता लगाकर 71,992.49 पर है। एनएसई के निफ्टी में भी 4.67 पर्सेंट की गिरावट है। यह 1069 अंक नीचे 21834 पर आ गया है। यह भी पढ़ें- जेवर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, सोना 2613 औ...