नई दिल्ली, फरवरी 25 -- 1:50 PM Share Market Live Updates 25 Feb: घरेलू शेयर मार्केट में रौनक लौट आई है और छठे दिन गिरावट पर ब्रेक लगी है। सेंसेक्स 272 अंकों की उछाल के साथ 74726 पर है। दूसरी ओर निफ्टी 36 अंक ऊपर 22589 पर ट्रेड कर रहा है। एनएसई पर आज 92 शेयरों में अपर सर्किट लगा है। जबकि, 68 स्टॉक्स में लोअर सर्किट लगा है। एनएसई पर कुल 2814 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं, जिनमें 1281 बढ़त पर हैं और 1433 में गिरावट है। 100 स्टॉक्स में कोई बदलाव नहीं है। 12:30 PM Share Market Live Updates 25 Feb: शेयर मार्केट में रौनक के बीच सेंसेक्स 201 अंकों की उछाल के साथ 74656 पर है। दूसरी ओर निफ्टी 22 अंकों की तेजी के साथ 22576 पर है। निफ्टी के 27 शेयर लाल निशान पर हैं, जबकि 23 में तेजी है। निफ्टी टॉप गेनर्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, बजाज फाइने...