नई दिल्ली, जनवरी 22 -- 12:00 PM Share Market Live 22 Jan: मुनाफावसूली के चलते घरेलू शेयर मार्केट ने सुबह की अधिकांश बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स अब केवल 58 अंक ऊपर 82968 पर है और निफ्टी 34 अंक ऊपर 2519 पर। एक समय निफ्टी दिन के हाई 25434 पर था और सेंसेक्स भी 82783 के लेवल को टच कर चुका था। 10:50 AM Share Market Live Updates 22 Jan: शेयर मार्केट अभी तेजी के ट्रैक पर है। हालांकि, सेंसेक्स-निफ्टी डे हाई से फिसल गए हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 332 अंकों की बंपर उछाल के साथ 82242 पर है। एक समय 82783 पर पहुंच गया था। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 111 अंकों की उछाल के साथ 25269 के लेवल पर है। अडानी पोर्ट्स, बीईएल, टाटा स्टील, स्टेट बैंक, सन फार्मा टॉप गेनर्स हैं। जबकि, इटरनल, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, आ...