नई दिल्ली, फरवरी 14 -- 1:10 PM Share Market Live Updates 14 Feb: अब सेंसेक्स 644 अंक नीचे 75494 पर आ गया है। वहीं, निफ्टी भी 237 अंकों की गिरावट के साथ 22793 पर है। निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में बीईएल 4.42 पर्सेंट टूटकर 250 रुपये पर आ गया है। अडानी एंटरप्राइजेज भी करीब 4 पर्सेंट टूटा है। अडानी पोर्ट्स में 3.81 पर्सेंट की गिरावट है तो श्रीराम फाइनेंस में 3.72 पर्सेंट की। सन फार्मा भी 3.24 पर्सेंट फिसला है। 12:15 PM Share Market Live Updates 14 Feb: शेयर मार्केट में लगातार सातवें दिन गिरावट के बीच अब सेंसेक्स 541 अंक नीचे 75557 पर आ गया है। वहीं, निफ्टी भी 185 अंकों की गिरावट के साथ 22846 पर है। एनएसई पर अब 380 स्टॉक्स 52 हफ्ते के लो पर आ गए हैं। दूसरी ओर 2381 स्टॉक्स लाल निशान पर है और केवल 356 में बढ़त है। गिरावट की आंधी में में 182 शेयर...