नई दिल्ली, फरवरी 24 -- 8:00 AM Share Market Live Updates 24 Feb.: घरेलू शेयर मार्केट के लिए आज मंगलवार हाहाकारी हो सकता है क्योंकि, वैश्विक बाजारों में मंदी का माहौल है। ऐसे में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ खुल सकते हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार हो रहा है और अमेरिकी बाजार सोमवार रात को भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी के आंकड़े भी भारतीय बाजार के लिए नकारात्मक संकेत दे रहे हैं, जो करीब 83 अंकों की कमजोरी दिखा रहे हैं।वैश्विक बाजारों का हाल: अमेरिका में बिकवाली, एशिया में मिलाजुला रुख अमेरिका में टैरिफ नीति को लेकर अब भी अनिश्चितता है और भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहे हैं, जिसका सीधा असर वॉल स्ट्रीट पर देखा गया। सोमवार रात को अमेरिकी बाजार में भारी बिकवाली हुई। डॉऊ जोन्स 821...