नई दिल्ली, मार्च 11 -- Share Market Live Updates 11 March: अमेरिका में मंदी की आशंका के चलते यूए से जापान तक के शेयर मार्केट में हाहाकार मचा है। वॉल स्ट्रीट में हाहाकार का असर आज दलाल स्ट्रीट में भी देखने को मिल सकता है। आज अमंगल की आशंका है। सेंसेक्स और निफ्टी 50 के गिरावट के साथ खुलने के प्रबल आसार हैं। क्योंकि, एशियाई बाजारों में गिरावट रही। जबकि अमेरिकी शेयर बाजार औंधेमुंह गिरे। नैस्डैक ने सितंबर 2022 के बाद से अपनी सबसे बड़ी एक दिवसीय प्रतिशत गिरावट देखी।सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेतएशियन मार्केट वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात गिरावट के चलते एशियाई बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। जापान के निक्केई 225 में 2.7 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 2.8 प्रतिशत गिर गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.19 प्रतिशत और कोस्ड...