नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- 10:10 AM Share Market Live Updates 8 April: घरेलू शेयर मार्केट में रौनक भले है, लेकिन सेंसेक्स आज दिन के हाई 74421 से फिसल कर 73846 पर आ गया है। इसमें 700 अंकों से अधिक की तेजी है। निफ्टी भी 22577 से फिसल कर अभी 266 अंकों की तेजी के साथ 22428 पर आ गया है। 9:30 AM Share Market Live Updates 8 April: घरेलू शेयर मार्केट में रौनक के बीच सेंसेक्स 1244 अंक ऊपर 74382 पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी में 386 अंकों की बंपर उछाल है। यह 22547 पर है। आज एनएसई के 2393 में से 2148 शेयरों में फायदा नजर आ रहा है। केवल 196 नुकसान में हैं। 9: 20 AM Share Market Live Updates 8 April:अच्छे ग्लोबल संकेतों से घरेलू शेयर मार्केट में रौनक लौट आई है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर हैं। यह शुरुआातीी कारोबार में 1000 अंकों से अधिक उछाल के स...