नई दिल्ली, फरवरी 24 -- 1:50 PM Share Market Live Updates 24 Feb.: अमेरिका के बाद घरेलू शेयर मार्केट में भी हाहाकार मची हुई है। शेयर मार्केट की गाड़ी अब भी गिरावट की पटरी पर सरपट दौड़ रही है। सेंसेक्स अब 1251 अंकों के नुकसान के साथ 82043 पर आ गया है। दूसरी ओर एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 350 अंकों की गिरावट के साथ 25362 के लेवल पर आ गया है। निफ्टी के टॉप लूजर में टेक महिंद्रा 6.59 पर्सेंट, एचसीएल टेक 7.16 पर्सेंट, इन्फोसिस 4.19 पर्सेट टूट चुके हैं। टॉप लूजर्स की लिस्ट में इटरनल 5.63 और एलएंडटी भी 4.16 पर्सेंट के नुकसान के साथ ट्रेड कर रहे हैं। 12:37 PM Share Market Live Updates 24 Feb.: शेयर मार्केट की गाड़ी अब भी गिरावट की पटरी पर सरपट दौड़ रही है। सेंसेक्स अब 1000अंकों के नुकसान के साथ 82293 पर आ गया है। दूसरी ओर एनए...