नई दिल्ली, फरवरी 17 -- Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी आज फिर से बढ़त के साथ बंद हुआ है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत या फिर 173.81 अंक की तेजी के साथ 83450.96 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.17 प्रतिशत या फिर 42.65 अंक की तेजी के साथ 25725.40 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स की 30 में 15 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है। वहीं, 15 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिला है। मार्केट के बंद होने के समय पर आईटीसी, बीईएल, इंफोसिस, एलटी, टाइटन, अडानी पोर्ट्स के शेयरों में उछाल देखने को मिला है। 12:55 PM Share Market Live Updates 17 Feb.:शेयर मार्केट रौनक है और आईटी शेयरों में धूमधड़ाका। निफ्टी टॉप गेनर्स में एचीएसएल टेक 2.87, इन्फोसिस 4.20,...