नई दिल्ली, फरवरी 24 -- Stock Market Closing Today: एआई की आंधी में आज शेयर बाजार की हवा निकल गई है। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 1068.74 अंक या फिर 1.28 प्रतिशत की गिरावट 82,225.92 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.12 प्रतिशत या फिर 288.35 अंक की गिरावट के साथ 25424.65 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, निफ्टी का इंट्रा-डे लो लेवल 25,327.60 अंक रहा है। सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 81,934.73 अंक रहा है। सेंसेक्स की 30 में 21 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। टेक महिंद्रा के शेयरों में 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। वहीं, एचसीएल टेक, इटनरल के शेयरों में 5-5 प्रतिशत की गिरावट आई है। टीसीएस और इंफोसिस का शेयर 3-3 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ है। 2:02 PM Share Market Live Updates 24 Feb...