नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- हिन्दू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि का पहला दिन 22 सितंबर 2025 को है।आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 22 सितंबर को रात 01 बजकर 23 मिनट पर हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन 23 सितंबर को रात 02 बजकर 55 मिनट पर होगा। नवरात्र में मां दुर्गों के नौ रूपों की अराधना की जाती है। नौ दिन के नवरात्र व्रत करने के बाद नवमी पर कन्या पूजन और दशमी पर रावण दहन होता है।क्यों बढ़ रहे हैं नवरात्र ऐसे में 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। इस बार नवरात्र तिथि में एक तिथि बढ़ रही है। इस साल श्राद्ध पक्ष में एक तिथि का क्षय और नवरात्र में एक तिथि में वृद्धि हो रही है, इसलिए इस साल 9 दिन के नहीं 10 दिन के नवरात्र होंगे। ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार इस प्रकार इस बार शारदीय नवरात्र में चतुर्थी तिथि की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.