नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से होगी। इसका शुभ समापन विजयादशमी यानी दशहरा के रोज दो अक्टूबर को होगा। इस बार नवरात्रि पर बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये अद्भुत संयोग लगभग 9 साल बाद बन रहा है। इससे पहले 2016 में भी नवरात्रि 10 दिनों की हुई थी। पहला इस बार नवरात्र 10 दिनों के होंगे। दरअसल इस बार चतुर्थी तिथि का मान दो दिन रहेगा, इसलिए इस बार नवरात्र 10 दिन के होंगे। दूसरा इस बार 22 सितंबर को ग्रह नक्षत्रों का उत्तम योग बन रहा है। इस बार मंगल तुला राशि में होंगे, शुक्र सिंह राशि में, सूर्य कन्या राशि में, राहु कुंभ में और केतु सिंह में, गुरु कर्क में, शनि मीन राशि में रहेंगे। इसके अलावा हस्त नक्षत्र के साथ ब्रह्म योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी नवरात्र के पहले दिन बन रहा है। यह दिन कलश स्थापना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.