ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी, अक्टूबर 6 -- आश्विन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को पड़ने वाले पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा कहा जाता है। माता लक्ष्मी की पूजा एवं आराधना के लिए यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस दिन रात को माता लक्ष्मी एवं कुबेर देव की विशेष आराधना किया जाता है। आज चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे, इससे अमृतकाल कहा गया है। इस संयोग से चंद्रमा से अमृत बरसता है। आश्विन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि का आरंभ 6 अक्टूबर दिन 2025 दिन सोमवार को दिन में 11:24 बजे से लग रही है जो 7 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को दिन में 9:35 बजे तक ही व्याप्त है। व्रत की पूर्णिमा एवं माता लक्ष्मी सहित कुबेर देव की आराधना 6 अक्टूबर दिन सोमवार की रात में किया जाएगा। जबकि स्नान दान की पूर्णिमा, पाराशर जयंती, रास पूर्...