नई दिल्ली, जुलाई 19 -- Shani Rashi Parivartan: ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन को ज्योतिष में बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान हैं। शनि के राशि परिवर्तन से किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है तो किसी राशि से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाता है। शनि के राशि परिवर्तन का सीधा-सीधा प्रभाव पांच राशियों पर पड़ता है। शनिदेव ने 2025 में ही राशि परिवर्तन किया है। अब शनिदेव 2027 में राशि परिवर्तन करेंगे। 2027 में शनिदेव मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।2027 में कब होगा शनि का राशि परिवर्तन 2027 में शनि का राशि परिवर्तन 3 जून 2027 को होगा। इस दिन शनिदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे...