नई दिल्ली, दिसम्बर 20 -- Shani Chalisa in hindi: आज शनिवार का दिन है। ये दिन शनि देव को समर्पित है। शनि की साढ़ेसाती, ढैया व महादशा बेहद कष्टकारी मानी जाती है। जिन राशियों का शनि का बुरा प्रभाव रहता है, उन्हें जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शनिवार के दिन कुछ उपाय करने से शनि देव का बुरा प्रभाव कम किया जा सकता है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सबसे आसान उपाय आज आपको बताने जा रहे हैं-शनि चालीसा का पाठ कब करें, यहां पढ़ें शनि चालीसाशनि चालीसा कब पढ़ें? शनि चालीसा का पाठ आप किसी भी दिन कर सकते हैं। खासतौर पर शनि चालीसा का पाठ विशेष रूप से शनिवार को करने से शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं। इससे शनि का बुरा प्रभाव भी कम होता है।शनि चालीसा किस समय पढ़ें? ब्रह्म मुहूर्त: पूजा-पाठ के लिए ब्रह्म मुहूर्त का समय उत्तम माना जाता है। इस समय शनि ...