नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Shahabad Election Result Live: बिहार के शाहाबाद प्रमंडल की 22 सीटों पर विधानसभा चुनाव के परिणाम सुबह 8 बजे से जारी किए जाएंगे। शाहाबाद में चुनौती से निपटने के लिए एनडीए ने पवन सिंह को फिर से बीजेपी में शामिल किया और उपेंद्र कुशवाहा के साथ उनकी तस्वीरें वायरल करवा दीं। बीजेपी संदेश देना चाहती है कि कुशवाहा और राजपूत समाज एक है। वहीं पवन सिंह भोजपुरी सुपरस्टार होने की वजह से जनता में लोकप्रिय हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में शाहाबाद प्रखंड में एनडीए का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। शाहाबाद प्रमंडल में कुल चार जिले आते हैं। ये जिले हैं भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास। पिछले चुनाव में 22 सीटों में से एनडीए को दो सीटें ही मिली थीं। इस बार कहा जा रहा है कि पवन सिंह फैक्टर बीजेपी को फायदा दिला सकता है। शाहाबाद के कई इलाके नक्सल प...