नई दिल्ली, फरवरी 4 -- आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने बुधवार को हरारे के मैदान पर अफगानिस्तान को सात विकेट से धूल चटाई। अफगानिस्तान ने फैसल शिनोजादा (110) और उजैरुल्लाह नियाजई (101) के शतकों की बदौलत चार विकेट पर 310 रन बनाए। U19 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पहली बार किसी टीम ने 300 का आंकड़ा छुआ। जवाब में भारत ने 41.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर रिकॉर्ड टारगेट चेज किया। भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य हासिल किया। ऐतिहासिक टारगेट के बावजूद भारत क्यों नहीं घबराया? कप्तान आयुष ने इसका खुलासा किया है।'यह हमारे लिए आसान टोटल होगा' सेमीफाइनल में भारत के लिए ओपनर एरोन जॉर्ज (104 गेंदों में 115) ने शतक ठोका जबकि वैभव सूर्यवंशी (33 गेंदों में 68) और आयुष (59 ...