नोएडा। हिन्दुस्तान, मार्च 19 -- पबजी वाले प्यार की खातिर चार बच्चों के साथ अवैध रूप से नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने एक क्यूट सी बच्ची को जन्म दिया है। सीमा ने करीब दो वर्ष पहले गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी। सीमा हैदर की यह पांचवीं संतान है, जबकि सचिन मीणा से पहली बेटी है।नवजात के साथ वीडिया साझा किया बेटी के जन्म के बाद सीमा और सचिन ने फेसबुक पर दस सेकेंड का एक वीडियो बनाकर अपलोड किया है। वीडियो में सीमा अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। उनके बगल में नवजात बच्ची भी लेटी है। पांचवीं बार मां बनीं सीमा के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के घर गूंजी किलकारियां, ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में बेटी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.