नई दिल्ली, जनवरी 16 -- School Assembly News 17 Jan: स्कूल की सुबह की असेंबली सिर्फ प्रार्थना तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह छात्रों को देश-दुनिया से जोड़ने का सबसे अच्छा मंच भी होती है। आज के इस न्यूज बुलेटिन में हम आपके लिए लेकर आए हैं राजनीति, अंतरराष्ट्रीय घटनाओं और खेल जगत से जुड़ी वे अहम खबरें, जिनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। यह खबरें न सिर्फ जानकारी बढ़ाती हैं, बल्कि छात्रों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करती हैं।राष्ट्रीय समाचार देश की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी 20 जनवरी को अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा करने जा रही है, जिसे आने वाले चुनावों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। कर्नाटक की चर्चित गौरी लंकेश हत्याकांड से जुड़े एक आरोपी ने महाराष्ट्र के जालना नगर निकाय चुन...