नई दिल्ली, फरवरी 22 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वहां की न्यायपालिका के बीच टकराव अब एक बड़े वैश्विक आर्थिक संकट का रूप लेता जा रहा है। शनिवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की कि वह वैश्विक स्तर पर लगाए जाने वाले आयात शुल्क को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करेंगे। यह घोषणा शुक्रवार को लिए गए उनके पिछले फैसले के महज 24 घंटे बाद आई है। ट्रंप का यह कदम अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के उस ऐतिहासिक फैसले के विरोध में देखा जा रहा है, जिसमें अदालत ने राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियों के तहत टैरिफ लगाने के अधिकार को असंवैधानिक करार दिया था। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अदालत के फैसले को हास्यास्पद, खराब तरीके से लिखा गया और असाधारण रूप से अमेरिका विरोधी बताया। उन्होंने उन जजों की भी तीखी आलोचना की जिन्होंने उनके खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.