नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से डिजिटल पेमेंट्स इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म के लिए धारा 8 कंपनी बनाने की मंजूरी मिल गई है। दोनों बैंकों ने अपनी-अपनी नियामकीय फाइलिंग में बताया कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने उन्हें प्रस्तावित कंपनी इंडियन डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉरपोरेशन (IDPIC) में 30% से अधिक हिस्सेदारी रखने की अनुमति अक्टूबर 2026 तक दी है।क्या होगा फायदा? यह नया प्लेटफॉर्म देश में डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा बढ़ाने, धोखाधड़ी रोकने और पेमेंट सिस्टम की पारदर्शिता व विश्वसनीयता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे डिजिटल पेमेंट्स से जुड़े डेटा विश्लेषण, जोखिम आकलन और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग और भी बेहतर हो सकेगी। दोनों बैंक के शेयर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.