नई दिल्ली, जुलाई 30 -- Sawan Purnima Vrat Date: सावन पूर्णिमा का स्नान और दान अत्यंत शुभ माना गया है। भगवान शिव को समर्पित सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को सावन पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है और इस दिन ही रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाते हैं। रक्षा बंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और लंबी आयु की कामना करती है। साथ ही भाई उनकी उम्र भर रक्षा का वचन देते हैं। लेकिन इस बार सावन पूर्णिमा का व्रत व स्नान-दान अलग-अलग दिन किए जाएंगे। जानें सावन पूर्णिमा का व्रत कब है और कब किया जाएगा स्नान-दान व मुहूर्त। सावन पूर्णिमा कब है: द्रिक पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 08 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर प्रारंभ होगी और 09 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि में सावन पूर्णिमा 09 अगस्त को है। यह भी पढ़ें- रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.