नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Saran Election Result: सारण प्रमंडल में भी इस बार महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया। यहां तक कि लालू प्रसाद यादव के गृह जिले गोपालगंज में भी कमल खिल गया। गोपालगंज में गठबंधन के एक भी उम्मीदवार नहीं जीता। गोपालगंज की छह सीटों पर एनडीए का कब्जा हो गया। सिवान की 8 में से सात सीटें एनडीए ने जीत लीं। वहीं केवल रघुनाथपुर सीट पर आरजेडी के उम्मीदवार ओसामा शहाब जीत दर्ज कर पाए। छपरा से खेसारी लाल यादव बुरी तरह हार गए। छपरा की परसा सीट पर आरजेडी की करिश्मा जीती हैं। छपरा की 10 सीटों में से सात पर एनडीए और तीन पर महागठबंधन को जीत मिली है। इस तरह से सारण प्रमंडल में कुल 24 सीटों में से चार पर महागठबंधन की जीत हुई है। वहीं बाकी 20 सीटों पर एनडीए का कब्जा हो गया है। 6 बजे- Saran Chunav Result 2025 - सीवान सदर सीट से 9370 मतों से भा...