नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Sarairanjan Assembly Seat Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर जिले की सरायरंजन सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। जेडीयू के विजय कुमार चौधरी और आरजेडी के अरविंद कुमार सहनी के बीच हार-जीत का सीधा मुकाबला है। 2020 के चुनाव में विजय कुमार चौधरी ने अरविंद कुमार सहनी को 3,624 वोटों के अंतर से हराया था। 2015 में भी विजय कुमार ने इस सीट से जीत हासिल की थी। यह भी पढ़ें- LIVE: नीतीश या तेजस्वी, किसे मिलेगी बिहार की गद्दी? आ गई फैसले की घड़ी Sarairanjan Assembly Seat Result 2025: सुबह 8 बजे- मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी। ईवीएम 8.30 बजे से खुलेंगे। 2020 के चुनाव में सरायरंजन सीट पर विजय कुमार को 72,666 वोट (42.48% वोट शेयर) मिले थे, जबकि अरविंद कुमार को 69,042 वोट (40.36% व...