नई दिल्ली, जून 13 -- सैमसंग ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी A34 5G के लिए भारत में वन UI 7 अपडेट रोलआउट की शुरुआत कर दी है। टेक एक्सपर्ट तरुण वत्स (@tarunvats33) ने X पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि गैलेक्सी A34 को भारत में वन UI 7 अपडेट मिला। यह अपडेट 12 जून 2025 को रिलीज किया गया, और यह एंड्रॉयड 15 पर आधारित है। वन UI 7 के साथ यूजर्स को कई नए फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस, और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। आइए इस अपडेट की डिटेल्स, इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं। One UI 7 अपडेट में क्या है नया? वन UI 7 अपडेट सैमसंग के मिड-रेंज डिवाइसेज को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह अपडेट एंड्रॉयड 15 पर आधारित है और गैलेक्सी A34 यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स लेकर आया है। अपडेट का साइज 378.91 MB है, और इसमें 1 अप्रैल ...