नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- सैमसंग गैलेक्सी S22 सीरीज के डिवाइस यूज करने वाले यूजर्स के लिए बुरी खबर है। साल 2022 में लॉन्च हुई इस सीरीज के गैलेक्सी S22, S22+ और S22 अल्ट्रा के लिए कंपनी ने One UI 8 अपडेट रोलआउट कर दिया है। इसे इस सीरीज का फाइनल अपडेट माना जा रहा है। सितंबर में गैलेक्सी S25 सीरीज में सबसे पहले और महीने के अंत में S23 सीरीज के लिए रोलआउट होने के बाद यह अपडेट S22 सीरीज के डिवाइस के लिए रोलाउट हो रहा है। इस अपडेट को कंपनी कुछ सेलेक्टेड मार्केट में ऑफर कर रही है, जिसमें यूरोप और भारत भी शामिल हैं।सिक्योरिटी पैच के साथ आया लेटेस्ट अपडेट इस अपडेट का साइज 3.1GB है। लेटेस्ट अपडेट 1 सितंबर 2025 सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। सैमसंग ने इस सीरीज को चार बड़े ऐंड्रॉयड अपग्रेड देने के वादे के साथ लॉन्च किया था। ये फोन ऐंड्रॉयड 12 के साथ मार...