मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- Sakra Chunav 2025 Result LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा विधानसभा सीट से जदयू के आदित्य कुमार और कांग्रेस के उमेश राम से आगे चल रहे हैं। अशोक चौधरी ने 2020 असेंबली इलेक्शन में उमेश राम को हराया था। इस बार बेटे से टक्कर है। बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर सुबह 8 बजे से मतगणना है। जन सुराज पार्टी से डॉ रेणू पासवान मैदान में हैं। 6 नवम्बर को पहले चरण में सकरा में मतदान हुआ। कुल मिलाकर 75.35 प्रतिशत वोटिंग हुई। अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए नीतीश कुमार और राहुल गांधी वोट मांगने सकरा पहुंचे। चिराग पासवान और प्रशांत किशोर ने भी रैलियां की। 18:43 PM- Sakra Chunav 2025 Result LIVE: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी आदित्य कुमार चुनाव जीत गए हैं। सभी 26 चक्रों की गिनती के...