नई दिल्ली, मार्च 7 -- Women's Day 2025: वर्तमान दौर में महिलाओं का दबदबा हर सेक्टर में बढ़ रहा है। महिलाएं ना सिर्फ बाधाओं को तोड़ रही हैं बल्कि उन भूमिकाओं को भी निभा रही हैं जिन्हें कभी उनकी पहुंच से बाहर माना जाता था। ये महिलाएं हर मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपनी योग्यता साबित कर रही हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण सेल कंपनी का राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) है। इस स्टील प्लांट के चूल्हे में पार्वती, दुर्गा और अन्नपूर्णा नामक तीन ब्लास्ट फर्नेस हैं। ये महिलाएं ऑपरेट करती हैं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम आपको बताएंगे कि सेल कंपनी के राउरकेला स्टील प्लांट में किस तरीके से महिलाओं का वर्चस्व बढ़ रहा है।बढ़ा है महिलाओं का दबदबा पिछले कुछ वर्षों में राउरकेला स्टील प्लांट के कुल वर्कफोर्स में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है...