मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- Sahebganj Seat Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज विधानसभा सीट की काउंटिंग आज है। यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजू कुमार सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पृथ्वीनाथ राय को पराजित किया है। साहेबगंज में पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हुआ। यहां वोटर टर्न आउट 72.67 प्रतिशत रहा। पृथ्वीनाथ राय पहली बार मैदान में उतरे। वे पूर्व मंत्री रामविचार राय के संबंधी हैं। 16: 34 PM- Sahebganj Chunav Result 2025 LIVE: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी राजू सिंह चुनाव जीत गए हैं। 13522 वोट से जीत हुई। राजू सिंह मंत्री हैं। उन्हें 106322 वोट मिले औ उन्होंने राजद नेता और इलाके के आतंक रामविचार राय का किला ध्वस्त किया। इस चुनाव में रामविच...