सहरसा, नवम्बर 14 -- Saharsa Chunav Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सहरसा सीट इस बार बेहद खास मानी जा रही है। महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी ने यह सीट अपने सहयोगी इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के खाते में दी है, जहां से पार्टी प्रमुख आईपी गुप्ता मैदान में हैं। दूसरी ओर भाजपा ने आलोक रंजन को उम्मीदवार बनाया है। जबकि जन सुराज पार्टी की ओर से किशोर कुमार चुनावी मैदान में हैं। यह सीट कोसी क्षेत्र की राजनीति में अहम स्थान रखती है। जहां विकास, बाढ़ नियंत्रण और रोजगार जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। पहले चरण में यहां 69.74% मतदान हुआ था। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। शाम 5.25 बजे-Saharsa Chunav Result 2025: आलोक रंजन 4695 वोटों से आगे हैं। शाम 5.25 बजे-Saharsa Chunav Result 2025: भाजपा के आलोक रंजन 3691 वोटों से आगे हैं। दोपहर 4 ...