सहरसा, नवम्बर 14 -- Saharsa Chunav Seat Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सहरसा सीट इस बार बेहद खास थी। महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी ने यह सीट अपने सहयोगी इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के खाते में दी थी, जहां से पार्टी प्रमुख आईपी गुप्ता मैदान में थे। दूसरी ओर भाजपा ने आलोक रंजन को उम्मीदवार बनाया था। जबकि जन सुराज पार्टी की ओर से किशोर कुमार चुनावी मैदान में थे। यह सीट कोसी क्षेत्र की राजनीति में अहम स्थान रखती है। जहां विकास, बाढ़ नियंत्रण और रोजगार जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। पहले चरण में यहां 69.74% मतदान हुआ था। रात 10.30 बजे-Saharsa Chunav Result 2025: आईआईपी के चीफ आईपी गुप्ता ने भाजपा के आलोक रंजन को 2038 वोटों से हरा दिया है। इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता को 115036 वोट मिले। जबकी आलोक रंजन को 112998 वोट पड़े। जबकी जन सुराज तीसरे...