अहमदाबाद, मार्च 11 -- गुजरात में बार-बार RTI दाखिल कर लोगों को धमकाने और पैसे वसूलने वालों पर अब नकेल कसने की तैयारी है। प्रदेश के गृह मंत्री हर्श सांघवी ने आज विधानसभा को बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर्ष सांघवी ने सदनव को बताया कि सूरत पुलिस ने जबरन वसूली के आरोपों के बाद सिर्फ एक महीने में 50 आरोपियों के खिलाफ 41 एफआईआर दर्ज की हैं। गुजरात के गृह मंत्री ने कहा कि राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को उन तत्वों की सूची तैयार करने का काम सौंपा गया है जिन्होंने लोगों को ब्लैकमेल करने और उनसे पैसे वसूलने के लिए आरटीआई और यूट्यूब चैनलों का इस्तेमाल किया। सूरत से बीजेपी विधायक अरविंद राणा ने विधानसभा के नियम 116 के तहत सदन का ध्यान इस मुद्दे की ओर दिलाया,जो तत्काल सार्वजनिक हित के मामलों से संबंधित है। राणा ने कहा...