नई दिल्ली, फरवरी 12 -- RSSB LDC Vacancy 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से एलडीसी (LDC) के 10,644 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए कल 13 फरवरी आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर फौरन एप्लाई करें। यह भर्ती सीईटी 12वीं ( Rajasthan CET 12th Level ) लेवल 2024 के स्कोर के आधार पर आयोजित की जाएगी। यानी इसमें वही आवेदन कर सकता है जिसने सीईटी 12वीं लेवल एग्जाम पास किया है। कैलेंडर के अनुसार इस भर्ती की लिखित परीक्षा 5 और 6 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने यह साफ कर दिया है कि एलडीसी भर्ती परीक्षा के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं है। यह पूर्व के सिलेबस के मुताबिक ही होगी।विभाग का नाम और पद का विवरणराजस...