नई दिल्ली, मार्च 14 -- RSMSSB Animal Attendant Result : राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च और 3 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है। यह जानकारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने दी है। उन्होंने कहा, 'पशु परिचर रिजल्ट 31 मार्च के पहले की संभावना बहुत कम है। 31 मार्च और 3 अप्रैल के बीच का प्रयास है, यदि सब कुछ सही रहा तो।' आपको बता दें कि राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित हुई थी। लाखों अभ्यर्थी इसमें बैठे थे। 24 जनवरी को पशु परिचर भर्ती परीक्षा की प्रारंभिक आंसर-की जारी की जा चुकी है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए पशु परिचर के 6433 पद भरे जाएंगे। परीक्षा के बाद इस भर्ती में 499 पदों की बढ़ोतरी की गई है। पहले इस भर्ती में 5934 पद थे। राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा ...