नई दिल्ली, फरवरी 20 -- टाटा मोटर्स ने पंच EV फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपए तय की है। लॉन्च के साथ इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। वहीं, इसकी डिलीवरी भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। पंच EV फेसलिफ्ट को स्मार्ट, स्मार्ट प्लस, एडवेंचर, एमपावर्ड और एमपावर्ड प्लस वैरिएंट में खरीद पाएंगे। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 12.59 लाख रुपए है। इस फेसलिफ्ट मॉडल में 30kWh और 40kWh बैटरी पैक मिलेंगे। इन दोनों में एक सिंगल फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। 40kWh बैटरी ARAI के अनुसार 468Km की रेंज और 30kWh की 365Km रेंज है। कंपनी इस पर लाइफटाइम या अनलिमिटेड-किलोमीटर बैटरी वारंटी भी दे रही है। ऐसे में आप पंच EV फेसलिफ्ट का बेस वैरिएंट यानी स्मार्ट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, जिसके एक्स-शोरूम कीमत 9...