नई दिल्ली, फरवरी 20 -- Realme P4 Lite Launched in India: कम बजट में बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहिए, तो रियलमी का लेटेस्ट मॉडल आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। रियलमी ने भारतीय बाजार में P4 सीरीज का लेटेस्ट एडिशन Realme P4 Lite लॉन्च कर दिया है। फोन की शुरुआती कीमत 8,000 रुपये से भी कम है। इसकी बिक्री इस महीने के आखिर में शुरू होगी, फिलहाल यह फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह भारत में तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह 4G फोन है। कंपनी इसे अल्ट्रा-स्लिम 6300mAh फोन कह रही है। दरअसल, 6300mAh बैटरी वाले इस फोन की मोटाई केवल 7.94 एमएम है। सस्ता होने के बावजूद इसमें मजबूत बॉडी मिल जाती है, जिससे फोन ऊंचाई से गिरने पर टूटता नहीं है। यह यूनिसॉक T7250 चिपसेट पर चलता है और इसमें 4GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज है। कितनी है कीमत और ...