नई दिल्ली, मार्च 13 -- कार निर्माता कंपनी महिंद्रा की XUV 3XO एसयूवी के वेटिंग पीरियड में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ग्राहकों को अब ये SUV आराम से कुछ दिनों में मिल सकती है। हालांकि, कुछ वैरिएंट्स पर वेटिंग पीरियड अभी भी 2.5 महीने का है। ये वेटिंग पीरियड इंजन विकल्प के आधार पर अलग-अलग है। आइए जानते हैं कि कौन-से वैरिएंट्स तुरंत मिल सकते हैं और किन्हें पाने के लिए लंबा इंतजार करना होगा। महिंद्रा XUV 3XO का वेटिंग पीरियड MX1 वैरिएंट पर अभी भी 1 साल का वेटिंग पीरियड चल रहा है, क्योंकि इसका प्रोडक्शन लिमिटेड है। बाकी पेट्रोल और डीजल वैरिएंट्स का वेटिंग पीरियड घटकर सिर्फ 2 महीने रह गया है। कुछ वैरिएंट्स बिना किसी वेटिंग के तुरंत उपलब्ध हैं।महिंद्रा XUV 3XO का दमदार इंजन महिंद्रा XUV 3XO में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 111hp की पावर जेन...