नई दिल्ली, जनवरी 20 -- भारत में दिसंबर 2025 के दौरान सेडान सेगमेंट की कुल बिक्री 31,985 यूनिट्स रही। यह आंकड़ा दिसंबर 2024 की तुलना में 2.91% की सालाना (YoY) बढ़त को दिखाता है। हालांकि, नवंबर 2025 के मुकाबले इसमें 8.72% की गिरावट (MoM) दर्ज की गई, जो साल के अंत में डिमांड के कमजोर पड़ने का संकेत देती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्तीकॉम्पैक्ट सेडान: डिजायर और ऑरा का जलवा मारुति डिजायर एक बार फिर सेडान सेगमेंट की निर्विवाद बादशाह बनी रही। दिसंबर 2025 में इसकी 19,072 यूनिट्स बिकीं। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 15.08% की बढ़त को दिखाता है। हालांकि, महीने-दर-महीने बिक्री में 9.53% की गिरावट आई। इसके बावजूद डिजायर अकेले ही कुल सेडान बिक्री का...